Posts

Showing posts from August, 2019

Saaho Review | Bahubaali fame

बाहुबली फेम प्रभास की फिल्म साहो की चर्चा इस फिल्म का  ऐलान होने के बाद से ही हो रही है. फैंस को प्रभास का नया बैड बॉय अवतार देखने की बेसब्री है. साथ ही सभी फिल्म के एक्शन को लेकर उत्साहित हैं. साहो के टीजर, ट्रेलर संग कई गाने रिलीज किए जाने के बाद अब दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ और ये फिल्म रिलीज हो गई है. जबरदस्त एक्शन, गैंगस्टरगिरी और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर संग प्रभास का रोमांस हम सभी ने फिल्म के ट्रेलर और गानों में देखा. लेकिन क्या आपने ध्यान दिया कि काफी हद तक श्रद्धा और प्रभास का रोमांस कितना नकली लग रहा है? फिल्म के मेकर्स ने इस बात की पुष्टि बहुत पहले ही कर दी थी कि फिल्म साहो में भारी VFX का इस्तेमाल किया गया है. इतना ही नहीं इस VFX के काम के लिए मेकर्स ने खूब पैसे भी खर्च किए हैं. लेकिन इतना VFX डालने की क्या जरूरत थी कि प्रभास और श्रद्धा का रोमांस ही नकली लगने लगे? अगर आपने फिल्म का ट्रेलर देखा होगा तो आपको पता होगा कि कैसे  फिल्म में VFX दिखाया जाने वाला है. वहीं अगर हम गाने की बात करें तो ''बेबी वोन्ट यू टेल मी'' गाना तो आपने देखा ही होगा. इस गाने ...

Sunny Deol Details

स नी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। करण ‘पल पल दिल के पास’ से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। फिल्म की लीड एक्ट्रेस सहर बाम्बा भी इसी फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म के डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि करण के पापा यानी सनी देओल ही हैं। पल पल दिल के पास’ 20 सितंबर को रिलीज़ हो रही है। लेकिन उससे पहले करण अपने पापा सनी देओल के साथ फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। ‘ करण रिएलिटी शोज में बतौर गेस्ट भाग ले रहे हैं, इंटरव्यू दे रहे हैं। अपने इंटरव्यूज में करण फिल्म से जुड़े कई किस्से भी शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि पापा के सामने किसिंग सीन शूट करना उनके लिए कैस अनुभव रहा। करण ने बताया, पापा के सामने किसिंग सीन शूट करने में मैं काफी ऑक्वर्ड महसूस कर रहा था। मुझे शर्म भी आ रही थी। ऐसे किसी बच्चे के साथ होना स्वाभाविक है। लेकिन उसके बाद मैंने सब कुछ भुलाया और सब अपने आप होता चला गया। मैं पहले काफी नर्वस था, लेकिन बाद में मैंने महसूस किया कि ये कितना खूबसूरत शूट ...

Renault Triver Details Discussed in Hindi

कार का इंटीरियर भी कंपनी ने बेहद खास बनाया है. इसमें ड्युल-टोन डैशबोर्ड के साथ ही 3 स्पोक स्टीयरिंग व्हील और 3.5 इंच स्क्रीन के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. रिनॉल्ट ने इंडियन ऑटो मार्केट में बहुप्रतीक्षित एमपीवी कार ट्राइबर (Renault Triver) को लॉन्च कर दिया है. कार  को 5 लाख रुपये से भी कम के एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया गया है. किफायती एमपीवी के बाजार में आने पर इसके कार प्रेमियों के बीच तेजी से पॉपुलर होने की उम्मीद है. लॉन्चिंग के दौरान कंपनी की तरफ से बताया गया कि Renault साल 2022 तक इंडियन मार्केट में दो और नई कारें लॉन्‍च करने की प्लानिंग कर रही है. इनमें से एक कार इलेक्ट्रिक होगी. कंपनी की तरफ से इलेक्ट्रिक व्हीकल का कोड नाम HBC बताया गया.