Onam 2019 | Full details 2019

आज है फसलों का त्योहार ओणम। दक्षिण भारत में खासकर केरल में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। फसल की अच्छी उपज हो इसलिए ये त्योहार मनाया जाता है। ये त्योहार 1 सितंबर से 13 सितंबर तक मनाया जाएगा। इन दिन लोग घरों की साफ सफाई करते हैं और फूलों से घरों को सजाते हैं। यही नहीं इस दिन राजा महाबली के स्वागत में प्रत्येक घर को फूलों और सुंदर रंगोली से सजाया जाता है।

https://fancy.com/pravinroy0123

मान्यता है कि राजा महाबली ने ओणम के दिन ही भगवान विष्णु से अपनी प्रजा से वर्ष में एक बार मिलने की अनुमति मांगी थी। इसलिए माना जाता है कि ओणम पर स्वयं राजा महाबली धरती पर उतरते हैं और अपनी प्रजा से मिलने आते हैं। यह भी कहा जाता है कि जब भगवान परशुराम ने सारी पृथ्वी को क्षत्रियों से जीत कर ब्राह्मणों को दान कर दिया, तब उनके पास अपने रहने के लिए कोई स्थान नहीं रहा। तब उन्होंने वरुण देवता की तपस्या की। वरुण देवता ने दर्शन दिए और कहा कि जहां तक तुम्हारा फरसा समुद्र में गिरेगा, वहीं तक समुद्र का जल सूखकर पृथ्वी बन जाएगी। वह सब पृथ्वी तुम्हारी होगी और उसका नाम परशु क्षेत्र होगा। भगवान परशुराम ने वैसा ही किया और जो भूमि समुद्र से मिली, उसी को वर्तमान में केरल कहा जाता है। इस दिन सभी एक दूसरे को ओणम की बधाईयां भी देते हैं। आप भी इस मौके पर एक दूसरे को दें ओणम की शुभकामनाएं और शेयर करें ये मैसेज: 

https://pravin0751.livejournal.com/808.html

Comments

Popular posts from this blog

31 मार्च: जब अमेरिका में रचा गया इतिहास

DES vs HEA Dream11 Team Prediction Qatar T10 League

Serie A: Lazio shock Inter Milan to claim second spot