Happy Birthday Dilip Kumar

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Dilip Kumar : आज बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार का 97 वां जन्मदिन है। उनका जन्म 1922 में पेशावर पाकिस्तान में हुआ था। 
दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान है। उनके पिता लाला गुलाम सरवर अली खान एक जमींदार और फल व्यापारी थे। वह पेशावर में बागों के मालिक थे। वहीं दिलीप कुमार की मां आयशा बेगम गृहिणी थीं। जन्मदिन के इस मौके पर दिलीप कुमार की निजी जिंदगी और करियर की कुछ बेहद रोचक बातें जानते हैं।
यूसुफ खान ने ट्रेजडी किंग बनने का सफर
बॉलीवुड में दिलीप कुमार के मेंटर बने मशहूर अभिनेता अशोक कुमार और उन्होंने ही दिलीप को फिल्मों में भूमिकाएं दिलाईं। 1944 में ज्वार भाटा फिल्म ने दिलीप कुमार ने बॉलीवुड में डेब्यू किया, लेकिन पहली सफलता मिली 1947 में आई फिल्म जुगनू से।
पहली फिल्म के दौरान ही युसूफ खान को दिलीप कुमार का नाम देविका रानी ने दिया था। इसके बाद दीदार (1951) और देवदास (1955) जैसी फिल्मों में गंभीर भूमिकाओं के लिए मशहूर होने के कारण उन्हें ट्रेजडी किंग कहा जाने लगा। वहीं फिल्मों में एक्टिंग से पहले 1942 में दिलीप कुमार ने बॉम्बे टाकीज में स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर भी काम किया। बहुत कम लोग जानते हैं कि दिलीप कुमार अच्छे गायक भी हैं और वह तुरही भी बजाते हैं।
एक शादी और पहली मोहब्बत नाकाम रही
दिलीप कुमार और मधुबाला की मोहब्बत के भी खूब चर्चे हुए, लेकिन इस इश्क को भी कोई मुकाम नहीं मिला। https://forums.fourtitude.com/showthread.php?9330561-Looking-for-New-Tires&p=113934347#post113934347
http://crimsondaggers.com/forum/thread-8630-post-125413.html#pid125413इनके अलावा दिलीप कुमार का नाम कामिनी कौशल और वैजंतीमाला से भी जुड़ा। 
1966 में 44 साल की उम्र में उन्होंने 22 साल की सायरा बानो से शादी कर ली। दिलीप कुमार ने 1980 में हैदराबाद की लड़की आसमां से शादी की, लेकिन यह शादी चल नहीं पाई। वहीं दिलीप कुमार और शायरा बानो की जोड़ी 53 साल प्यार की मिसाल बनी हुई है। हर पार्टी और समारोह में सायरा दिलीप कुमार के साथ ही दिखती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

With 12 new coronavirus cases in Indore, Madhya Pradesh’s tally jumps to 98

31 मार्च: जब अमेरिका में रचा गया इतिहास

Wajid Khan’s mother tests COVID-19 positive, was taking care of her son at hospital: Report