बाघ मित्र अवार्ड nainital news

बाघ संरक्षण की दिशा में शानदार काम करने पर कुमाऊं के वेस्टर्न सर्किल को बड़ा अवार्ड मिलने जा रहा है। देश में पहली बार किसी सर्किल को यह पुरस्कार मिलेगा। इससे पहले टाइगर रिजर्व या फिर वाइल्ड लाइफ एनजीओ के हिस्से में बाघ मित्र अवार्ड आता था।


गुरुवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में डीजी फॉरेस्ट डॉ. सिद्धार्थ दास के हाथों वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते को यह सम्मान मिलेगा।


वेस्टर्न सर्किल के तहत आने वाले पांच वन प्रभागों का अधिकांश हिस्सा मैदानी है। जून में एनटीसीए की हल्द्वानी में आयोजित बैठक में प्राधिकरण के अफसरों ने बाघ संरक्षण में बेहतर काम करने पर अफसरों की सराहना करने के साथ फंड व सुरक्षा-संरक्षण के लिए तकनीक भी मुहैया करवाने की बात कही थी।



वहीं, 2018 की बाघ गणना के मुताबिक सिर्फ वेस्टर्न सर्किल की डिवीजनों में 125 से 150 बाघ चिह्नित किए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि कई बड़े-बड़े टाइगर रिजर्व में तक में इतने बाघ नहीं है। लिहाजा, डब्लूडब्लूएफ (वल्र्ड वाइल्डलाइफ फंड) द्वारा इस साल बाघ मित्र का अवार्ड पश्चिमी वन वृत्त को दिया जा रहा है।


 इस साल जुलाई में बाघ आंकलन घोषणा कार्यक्रम में भी पहली बार सर्किल के अधिकारी को एनटीसीए ने न्यौता भी दिया था।


संरक्षण और रोजगार साथ-साथ
पश्चिमी वन वृत्त में हल्द्वानी, तराई पूर्वी, तराई केंद्रीय, तराई पश्चिमी व रामनगर डिवीजन शामिल हैं। खनन कारोबार की वजह से हजारों लोगों लोगों को डिवीजन रोजगार भी मुहैया करवाता है। ऐसे में मल्टी लैंड यूज वाले सर्किल को बाघ मित्र अवार्ड मिलना बड़ी उपलब्धि है। 

डॉ. पराग मधुकर धकाते, वन संरक्षक वेस्टर्न सर्किल ने बताया कि जंगल में मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले फॉरेस्ट गार्ड से लेकर डीएफओ तक की मेहनत से यह संभव हुआ। बाघ संरक्षण को लेकर भविष्य में और बेहतर प्रयास किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

31 मार्च: जब अमेरिका में रचा गया इतिहास

DES vs HEA Dream11 Team Prediction Qatar T10 League

Serie A: Lazio shock Inter Milan to claim second spot