Cyclone Nisarga: लैंडफॉल के दौरान हवा की गति 120 KMPH तक रहने का अनुमान

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार चक्रवात ‘निसर्ग’ के आज दोपहर से शाम तक मुंबई से करीब 94 किमी की दूरी पर स्थित अलीबाग के पास टकराने की संभावना है। इस दौरान हवा गति 100 से 110 किलोमीटर प्रतिघंटा से 120 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। ऐसे में यह तूफान बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकता है।
मौसम विभाग की ताजा भविष्याणी के मुताबिक निसर्ग पिछले 6 घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तरी महाराष्ट्र तट की ओर बढ़ा। यह अलीबाग से 155 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और मुंबई से 200 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रीत है।
दमन में चक्रवात ‘निसर्ग’ के मद्देनजर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है। एनडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। विभाग के अनुसार तटीय कर्नाटक और मराठावाड़ा में भी बारिश के अनुमान हैं। इसके अलावा अगले 24 घंटों में मुंबई समेत 
लैंडफॉल से पहले महाराष्ट्र के मुंबई और महानगरीय क्षेत्रों में मंगलवार शाम से बारिश शुरू हो गई। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार यह रात में और तेज हो गई। महाराष्ट्र और गुजरात ने अपने आपदा प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय कर दिया है। दोनों राज्यों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं और प्रभावित होने वाले संभावित इलाकों से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। बता दें कि दोनों पश्चिमी राज्य, पहले से ही कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं, जिसने उनके स्वास्थ्य व्यवस्था को गंभीर तनाव में डाल दिया है।

महाराष्ट्र समेत गुजरात, केंद्र शासित प्रदेश दमन व दीयू और दादर नगर हवेली में लोगों की सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र, गुजरात, दमन दीव, दादरा और नगर हवेली को सभी सहायता का आश्वासन दिया। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के पालघर, पुणे, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, धुले, नंदुरबार और नासिक में भारी वर्षा होने की संभावना है। विभाग ने मछुआरों को अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र और केरल तट के आस-पास नहीं जाने की सलाह दी है।

Comments

Popular posts from this blog

With 12 new coronavirus cases in Indore, Madhya Pradesh’s tally jumps to 98

31 मार्च: जब अमेरिका में रचा गया इतिहास

Wajid Khan’s mother tests COVID-19 positive, was taking care of her son at hospital: Report